Site icon Samagra Bharat News website

आम जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयेाजित

A public hearing was organized in the district office under the chairmanship of District Magistrate Dr. Ashish Kumar Srivastava

समग्र समाचार सेवा
देहरादून,15 अप्रैल।
आम जनता की समस्याओं / शिकायतों के निराकरण हेतु जिला कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयेाजित किया गया। इस अवसर पर 10 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याएं/शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिनमें भूमि का सीमांकन करने, मोबाईल टावर हटाने, शस्त्र लाईसेंस निर्गत करने, पुस्ता निर्माण कराए जाने, सूखे पेड़ को काटने, अवैध कब्जा हटाए जाने, 33/11 केवीए विद्युत सबस्टेशन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने तथा पेरोल पर छोड़े जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

जनसुनवाई में बुजुर्ग बृजलाल ने भूमि के सीमांकन/चिन्हांकन सम्बन्धी मामला उठाया इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर, कालसी को विगत वर्षों से लम्बित मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। नत्थनपुर विकास समिति की ओर से मोबाईल टावर हटाए जाने की मांग की इस पर उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस दौरान सेना के रविन्द्र सिंह, अभि ठाकुर, विमल कोठारी द्वारा शस्त्रलाईसेंस निर्गत करने की मांग की इस पर जिलाधिकारी ने शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में हुकुम सिंह गढिया द्वारा वाणी विहार में क्षतिग्रस्त पुस्तों के निर्माण हेतु आवेदन दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जिला योजना के तहत् निर्माण कार्य कराए जाने को कहा। पथरिया पीर की माया देवी द्वारा भवन के उपर आए सूखे पेड़ को काटने की मांग की, जिस पर जिला आपदा प्रबन्धन विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस दौरान टीएचडीसी कालोनी ऊर्जा पार्क के बांध प्रभावित संजय सिंह द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त डूंगा के दीपक कुमार द्वारा 33/11केवीए विद्युत सब स्टेशन निर्माण हेतु भूमि के उपलब्ध कराए जाने का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अलावा सरस्वती देवी द्वारा अपनी सास के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जेल में बंद पति को पेरोल पर छोडे़ जाने का अनुरोध किया इस पर जिलाधिकारी ने न्याय अधिष्ठान को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Exit mobile version