Site icon Samagra Bharat News website

देवभूमि कीं 200 से अधिक देव डोलियां करेंगी कुंभ स्नान”-मोहन सिंह रावत गॉंववासी

On the auspicious occasion of Mahakumbh, over 200 devas of Devbhoomi Uttarakhand will take a collective bath in Haridwar amidst the melody of traditional musical instruments. Giving the above information, the chairman of Shree Devbhoomi Folk Culture Shobha Yatra Samiti, Mohan Singh Rawat villager said that complete preparations have been made for the event. He said this while giving a press conference in Chamba on Thursday.

समग्र समाचार सेवा
नई टिहरी, 15 अप्रैल।

महाकुंभ के पावन पर्व पर देवभूमि उत्तराखण्ड की 200 से अधिक देव डोलियां पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन के बीच हरिद्वार में सामूहिक स्नान करेंगी। उक्त जानकारी देते हुए श्रीदेवभूमि लोक संस्कृति शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि आयोजन के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होने यह बात गुरुवार को चंबा में पत्रकार वार्ता करते हुए कही।

गांववासी ने बताया कि 24 अप्रैल को गढ़वाल और कुमाउं क्षेत्र की देव डोलियां ऋषिकेश पहुंचेगी। त्रिवेणी घाट में देव डोलियों का स्वागत एवं सम्मान होगा। इसके बाद शोभा यात्रा हरिद्वार स्थित प्रेम नगर आश्रम पहुंचेगी। रात्रि को पूजन-अर्चन के बाद जागर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 25 अप्रैल को सुबह 5 बजे शोभा यात्रा हर की पैड़ी के लिए प्रस्थान करेगी। साढ़े सात बजे हर की पैड़ी में अमृतमय कुंभ स्नान होगा। बताया कि देवडोली स्नान पर्व में डोलियां, ध्वज, नेजा-निशाण और अन्य देव प्रतीक चिन्हों को आमंत्रित किया गया है। खास बात यह है कि शोभा यात्रा सेम नागराजा के आतिथ्य एवं बदरीनाथ जी के पावन ध्वज के नेतृत्व में संपन्न होगा।

Exit mobile version