Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी: स्टेट बैंक के कर्मचारी को हुआ कोरोना, बंद किया गया बैंक

समग्र समाचार सेवा

मसूरी, 15 अप्रैल।
मसूरी में भी अब कोरोना संक्रमण के मामलो में इज़ाफा देखने को मिल रहा है। इसी कर्म में गुरूवार को मालरोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद बैंक बंद कर दिया गया है और आनन फानन मे नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैंक को सेनेटाइज किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बैंक के प्रबंधक दीपक लिंगवाल ने बताया कि बैंक में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने पर सुरक्षा की दृष्टि से बैंक को बंद कर दिया गया है वहीं बैंक के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक के पूरे क्षेत्र को नगर पालिका के माध्यम से सेनेटाइज करवाया जा रहा है जिसमें एटीएम भी है वहीं बैंक को चैबीस घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। बैंक अब एक दिन बाद कल 16 अप्रैल को खुलेगा। वहीं बैंक बंद होने पर लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोग प्रतिदिन की भांति बैंक में अपने रोजमर्रा के काम करने व लेन देने करने आ रहे हैं लेकिन बैंक बंद होने पर सभी को बैरंग लौटना पड़ रहा है।

Exit mobile version