Site icon Samagra Bharat News website

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बढाई गई नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग

In view of the increasing cases of corona in Uttar Pradesh, the government imposed a night curfew which was in force from 10 o'clock

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 15अप्रैल।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया था जो कि रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक लागू था लेकिन सरकार ने अब इस टाइमिंग को बढ़ा दिया है। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए योगी सरकार ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2,000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग को अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रभावी कर दिया है।

बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और वह वर्चुअल माध्यम से काम कर रहे हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में बुधवार को 20,510 नए संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक 5433 मरीज मिले हैं। प्रयागराज में 1702 कानपुर नगर में 1221, वाराणसी में 1585 मरीज मिले है। इसके अलावा आज प्रदेश में कुल 68 मौतें भी हुई हैं।

Exit mobile version