Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी हुआ कोरोना, दिल्‍ली में हुए क्‍वारंटीन

In the midst of fast-moving corona in the country, today Congress leader Digvijay Singh has also taken his grip. Digvijay Singh's COVID19

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16अप्रैल।
देश में तेजी से पैर पसारते कोरोना के बीच ने आज कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को भी अपनी चपेट में ले लिया है। दिग्विजय सिंह की COVID19 की टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अपने दिल्‍ली स्थित निवास में ही क्वारंटीन हो गए हैं।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज शुक्रवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी कि वो कोरोना पॉजिटिव आए हैं और अपने दिल्ली निवास में क्वारंटीन हैं।

उन्होंने लिखा कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है. फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूं. कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।

बता दें कि आज ही कांग्रेस के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी आज ही ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना से संक्रमित हैं।

Exit mobile version