Site icon Samagra Bharat News website

तमिल कॉमेडी एक्‍टर विवेक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Vivek, a noted Tamil film comedy actor and Padma Shri awardee, died of a heart attack on Saturday in a Chennai hospital. Please tell that he was 59 years old.Vivek was admitted to the ITU of the hospital on Friday morning after suffering a heart attack. A medical bulletin said he underwent an "emergency coronary angiogram followed by angioplasty" on Friday. ''

समग्र समाचार सेवा
चेन्नई, 17 अप्रैल।

जाने माने तमिल फिल्मों के कॉमेडी अभिनेता और पद्म श्री पुरस्कार विजेता विवेक का शनिवार को चेन्नई अस्पताल में दिल का दौरा से निधन हो गया। बता दें कि वह 59 वर्ष के थे।
दिल का दौरा पड़ने के बाद विवेक को शुक्रवार सुबह अस्पताल की आईटीयू में भर्ती कराया गया था। एक मेडिकल बुलेटिन ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को “आपातकालीन कोरोनरी एंजियोग्राम के बाद एंजियोप्लास्टी” की गई थी।”

उनके न‍िधन से साउथ फ‍िल्‍म जगत में शोक व्याप्त हो गया है। सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैन्स उन्‍हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक ने रजनीकांत, विजय और अजित कुमार समेत कई बड़े तमिल अदाकारों के साथ काम किया है। वह कुछ फिल्मों में मुख्य कलाकार के तौर पर भी नजर आ चुके है।

Exit mobile version