Samagra Bharat News website

जौनपुर कत्युर की अगलाड नदी में चलाया गया स्वच्छता अभियान

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 19अप्रैल।

हिलदारी, देवलसारी पर्यावरण संरक्षण एवं तकनीकी विकास समिति, उत्तराखंड पुलिस ,थत्युड एवं राजकीय महाविद्यालय थत्युड के सामूहिक प्रयास द्वारा जौनपुर कत्युर की अगलाड नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अग्लाड नदी से करीब 1350 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक, कांच की बोतल, कपड़े आदि एकत्रित 70 बोरो में भरकर उसके निस्तारण के लिए किन के ड्राई वेस्ट कलेक्शन सेंटर मसूरी में भेजा गया है साथ ही जनमानस को नदी और पर्यावरण के प्रति स्वच्छता का पाठ कॉलेज के बच्चे द्वारा स्थानीय नागरिकों को पढ़ाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि पुलिस प्रशासन अपने स्तर पर निगरानी रखेगी स्थानीय लोग कूड़ा नदी में ना फेंक वे कूड़े को कूड़ेदानी मे डाले इसके लिए स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाएगा।
हिलदारी से अरविंद शुक्ला द्वारा बताया गया कि विभिन्न संस्था मिलकर स्वच्छता के प्रति लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करना आवश्यक है पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही हमारे उज्जवल भविष्य की कुंजी
सुरक्षित एवं समृद्ध पर्यावरण मानव जाति के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है
डियोल्सारी पर्यावरण संरक्षण समिति के अरुण द्वारा बताया गया कि जल में रहने वाले जंतुओं की सुरक्षा का कर्तव्य हम सबका है हमें नदी को कूड़े से मुक्त करना है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के क्रम में
डियोल्सारी पर्यावरण संरक्षण समिति के अरुण गौड़ , केसर ,नील , कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना संदीप कश्यप , डॉक्टर रवि चन्द्र , डॉक्टर बिट्टू सिंह , डॉक्टर गुलनाज फातिमा ,डॉक्टर संगीता ,डॉक्टर अखिल व हिलदारी से अरविन्द शुक्ला ,रोहित रांगढ़ ,लीला , बबीता ,अंशुल ,दीपक व थानाध्यक्ष संजीत कुमार, पिंकी तोमर एस आई दीपिका राणा ,सागर पाल , मनीषा, गौरव नौटियाल , जसपाल , नीतिका सहित महाविद्यालय के 40 बच्चे उपस्थित रहे ।

Exit mobile version