Site icon Samagra Bharat News website

गढ़ भोज अभियान की टीम ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से की मुलाकात

In view of including the Gadhbhoj campaign being conducted to make Uttarakhand's traditional food a part of the identification

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 19अप्रैल।

उत्तराखंड के पारम्परिक भोजन को पहचान व थाली का हिस्सा बनाने के लिये चलाये जा रहे गढ़भोज अभियान व मानव व वन्यजीवों के बीच बढे संघर्ष को कम करने के लिये चलाये जा रहे बीज बम अभियान को सरकारी योजनाओं में शामिल करने के सन्दर्भ मे आज यमनोत्री विधायक श्री केदार सिंह रावत के नेतृत्व में गढ़ भोज अभियान की टीम ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। टीम के द्वारा मुख्यमंत्री जी को हिमालय पर्यावरण जड़ी बुटी एग्रो संस्थान जाड़ी के द्वारा मनाये जा रहे गढ़ भोज वर्ष2021 व बीज बम अभियान के बारे मे जानकारी दी गई ।
संस्थान के द्वारा सरकार से गढ़ भोज को सप्ताह के एक दिन मिड डे मील एवं समस्त सरकारी गैर-सरकारी कैन्टीनो मे शुरू करने की माँग की गई इसके साथ ही हर वर्ष 9 जुलाई से 15 जुलाई तक मनाये जाने वाले बीज बम अभियान को सरकारी स्तर पर मनाने की माँग की। इस पर मुख्यमंत्री जी ने सकारत्मक आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान यमनोत्री विधायक श्री गोपाल रावत ने कहा की संस्थान द्वारा चलाये जा रहे गढ़ भोज अभियान व बीज बम अभियान दोनो ही उत्तराखण्ड के आम जनमानस, खेती, स्वास्थ्य, आर्थिकी सुधारने के हित मे है।
अन्त द्वारिका प्रसाद सेमवाल द्वारा मुख्यमंत्री जी को गंगोत्री विधायक श्री गोपाल रावत जी के द्वारा कमद से कुश कल्याण सहस्रताल ट्रेक को ट्रेक आफ द ईयर में शामिल करवाने की घोषणा के बारे मे जानकारी दी गई अनुरोध किया गया की उक्त ट्रेक को ट्रेक आफ द ईयर मे शामिल किया जाये।

Exit mobile version