Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक संपूर्ण लॉकडाउन

In view of the increasing cases of Corona, the Delhi government has imposed a complete lockdown of one week

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19अप्रैल।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। लॉकडाउन आज रात से 26 अप्रैल तक के लिए लगाया जा रहा है। LG अनिल बैजल के साथ बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल ने संपूर्ण कर्फ्यू की घोषणा की।

बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा आज दिल्ली में लगभग एक लाख टेस्ट हर दिन हो रहे हैं। हमने मौत का आंकड़ा भी नहीं छुपाया। सभी जानकारी जनता को दी। इसी वजह से जब भी हमने कड़े फैसले लिए हैं दिल्ली की जनता का पूरा सहयोग मिला है। जब परिवार में कोई आपदा आती है तो सभी मिलकर सामना करते हैं। पहले भी जीत हुई थी और अब भी जीत होगी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में करीब 23, 500 केस आए हैं। दिल्ली के अंदर बेड्स और ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है। ICU बेड्स 100 से भी कम बचे हुए हैं।

Exit mobile version