Site icon Samagra Bharat News website

पटना: आर्य समाज मंदिर रोड में स्थित एक अपार्टमेंट में लगी आग, दो लोगों की मौत

Two people have died in a fire in an apartment in Bihar's capital Patna. The accident took place in the Arya Samaj Mandir Road

समग्र समाचार सेवा
पटना, 19अप्रैल।
बिहार की राजधानी पटना में एक अपार्टमेंट में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बिहार की राजधानी के आर्य समाज मंदिर रोड में हुआ है। बचावकर्मी राहत और बचाव ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक आर्य समाज मंदिर रोड स्थित अपार्टमेंट में सुबह 10: 30 बजे आग लग गई। घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। घटना के समय रूम में 4 लोग थे। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। साथ ही अपार्टमेंट को खाली कराया जा रहा है। लोग अपार्मेंट के बाहर निकल रहे हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

Exit mobile version