Site icon Samagra Bharat News website

समीरा रेड्डी पति और बच्चों सहित कोरोना पॉजिटिव

There are reports of one person after another from the Bollywood industry being corona positive. The entire family of many syllables

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 19अप्रैल।
बॉलिवुड इंडस्ट्री से एक के बाद एक लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। कई सिलेब्स की पूरी फैमिली को कोविड इन्फेक्शन हो गया है। अब समीरा रेड्डी ने भी इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि उनके पति, बच्चों सहित वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने बताया कि कैसे बच्चे में सबसे पहले लक्षण नजर आए।

समीरा लिखती हैं, कई लोग मुझसे हंस और नायरा के बारे में पूछ रहे हैं तो यहां अपडेट दे रही हूं। बीते हफ्ते हंस को तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, पेट खराब और जबरदस्त थकान थी। यह 4 दिन तक चला। यह बहुत असाधारण था तो हमने उसका टेस्ट करवाया और कोविड पॉजिटिव निकला। मैं ये बात मानती हूं कि पहले तो मैं पूरी तरह से घबरा गई थी क्योंकि भले ही आपके पास कितनी भी तैयारी हो लेकिन ऐसी चीज के लिए कोई भी पूरी तरह से तैयार नहीं हो सकता।

Exit mobile version