Site icon Samagra Bharat News website

भागलपुर: शाहकुंड में अवैध बालू खनन के दौरान बड़ा हादसा, मलबे में दबने से 2 मजदूर की मौत

A painful accident took place today in Shahkund of Bhagalpur. The matter of the death of 2 laborers is coming to light in the accident.

समग्र समाचार सेवा
भागलपुर, 20अप्रैल।

भागलपुर के शाहकुण्ड में आज दर्दनाक हादसा हो गया हादसें में 2 मजदूरों की मौत की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक
भागलपुर के शाहकुण्ड थाना अंतर्गत बासुदेवपुर पंचायत के बरियारपुर गांव में अवैध रूप से बालू खनन हो रहा था। खनन के दौरान मलबे में दबने से दो मजदूर की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बरियारपुर गांव में बालू माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा था तभी बालू का चट्टान मजदूरों के ऊपर गिर गया, जिसमें दबने से 2 मजदूर की मौत मौके पर ही हो गई। जिसमें बरियारपुर गांव के रहने वाले चंदर यादव के 28 वर्षीय पुत्र सोहित यादव एवं महेंद्र राम के 30 वर्षीय पुत्र सन्नी राम कि मलबे में दबने से मौत हो गई।
हादसा होने के बाद बालू माफिया घटना स्थल से फरार हो गए।

Exit mobile version