Site icon Samagra Bharat News website

ऱोज खाली पेट खाएंगे बादाम तो दूर रहेंगी ये बीमारियां

It has often been seen that people eat almonds for compulsion and strength. Everyone knows that almonds have many nutritious ingredients

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20अप्रैल।

अक्सर देखा गया है कि लोग मजबती और ताकत के लिए बादाम खाते है। सभी जानते है कि बादाम में अनेक पौष्टिक तत्व होते है जो ताकत देते है। लगातार बादाम के सेवन से अनेकों रोगों को जड़ से खत्म कर सकते है। लेकिन सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से कुछ बीमारियों का जड़ से खात्मा हो जाता है।
अगर आपकी कोई भी काम करते समय सांस बहुत जल्दी फूल जाती है। और दम फूलने लगता है तो रात को सोने से पहले 10-15 बादाम पानी में भिगो दें। और सुबह उठकर बादाम को अच्छी तरह पीसकर दूध में मिलाकर पी लें। इससे आपके शरीर को ताकत मिलेगी। और शारीरिक कमजोरी जड़ से खत्म हो जाएगी। इससे आपके दम फूलने की बीमारी खत्म हो जाएगी।
कुछ लोगों का दिमाग बिल्कुल नहीं चलता है। और ऐसे लोग पढ़ाई में कमजोर होते है। उन्हें रोजाना सुबह भीगे हुए बादाम का सेवन दूध के साथ करना चाहिए। जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मिलेंगे। और दिमाग तेजी से काम करने लग जाएगा। और दिमाग की याददाश्त मजबूत हो जाएगी।
इसमें फाइबर, प्रोटीन, फैट, विटामिन E, मेग्निशियम होता है। इन सबके अलावा इसमें कॉपर, विटमिन B2 एंव फास्फोरस भी होता है। बादाम, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेड जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भी भरपूर होता है।
अगर आप 7 दिन लगातार खाली पेट 2 से 4 बादाम खा लेते हैं, तो आपकी कई सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

Exit mobile version