Site icon Samagra Bharat News website

इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय ने दिलवाए 1700 रेमडेसिविर इंजेक्शन.

Corona cases are continuously increasing in India. Demands for remadecivir injection are also increasing along with corona cases.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20अप्रैल।
जहां एक तरफ पूरा देश में कोरोना से जंग लड़ रहा है वही इस जंग में रेमडेसिविर इंजेक्शन औऱ ऑक्सीजन जैसी हथियार की कमी देखी जा रही है। हालांकि सरकार ने इस कमी को पूरा करने के लिए हर कदम उठाए है, लेकिन जानकारी के मुताबिक कई राज्यों में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से दम तोड़ रहे है। मध्यप्रदेश के इंदौर ने एक अच्छी खबर यह आ रही है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से जूझ रहे इंदौर को 1700 इंजेक्शन मिलने जा रहे हैं। जी हां इनकी व्यवस्था भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने दवा व्यवसायी मित्र के जरिए करवाई है। बंगाल चुनाव में व्यस्त होने के बाद भी विजयवर्गीय ने इंदौर का ध्यान रखा और 1700 इंजेक्शन इंदौर को उपलब्ध कराया।

 

उन्होंने लिखा – इंदौर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी को देखते हुए मैंने दवा उद्योग से जुड़े मित्रों द्वारा 1700 इंजेक्शन इंदौर के लिए रवाना करवाए हैं। ये इंजेक्शन कलेक्टर मनीष सिंह तक पहुंचाए जाएंगे। वहां से जरूरतमंदों को वितरित किए जाएंगे। वहीं, उन्हाेंने बताया कि इनमें से 700 इंजेक्शन गरीबों को फ्री में बांटे जाएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जामनगर से ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाई है। विजयवर्गीय ने फोन कर ऑक्सीजन की व्यवस्था करने को कहा था।

Exit mobile version