Site icon Samagra Bharat News website

झारखंड: मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने 22 से 29 अप्रैल तक लगाया लॉकडाउन, जानिये कहां रहेंगी पाबंदिया

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren has announced a complete lockdown of one week in the entire state from April 22 to 29 in view

समग्र समाचार सेवा
रांची, 20अप्रैल।
झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे राज्य में 22 से 29 अप्रैल तक एक सप्‍ताह का संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन गुरुवार सुबह छह बजे से प्रभावी होगा। इस दौरान सरकार ने कुछ छूटों का भी ऐलान किया है।

लॉकडाउन के मुख्य निर्देश-
-ग्रामीण विकास की सभी योजनाएं चलती रहेंगी
-सभी प्रकार के निर्माण कार्य चलते रहेंगे
-किराना दुकान खुली रहेंगी और आवश्यक सेवाएं भी बहाल रहेंगी
-होटल में बैठकर खाने की अनुमति नहीं लेकिन होटल से घरों तक होम डिलीवरी होगी
-पूरे राज्य में 144 लागू। एक साथ पांच से अधिक आदमी दिखे तो कार्रवाई
-पशु चारा के आवागमन पर भी रोक नहीं
-पुलिस रोकेगी तो सड़क पर निकलने का कारण बताना होगा
-सब्जी खरीदना हो या सामान पहुंचाना हो, कारण बताना होगा और परिचय पत्र दिखाना होगा
-दवा खरीदने निकले हैं तो डॉक्टर का पर्चा दिखाइए
-सब्जी बाजार और गल्ले की दुकानों पर अधिक भीड़ नहीं लगने पाए
-फल फूल सब्जियां बिकती रहेंगी
-उद्योग और इससे संबंधित सहयोगी इकाइयों पर फिलहाल रोक नहीं।
-औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाज सामान्य रूप से चलेगा
-शारीरिक दूरी और सैनिटाइजेशन का प्रबंध उद्योग घराने करेंगे
-गिफ्ट और कपड़ा की दुकानें, सिनेमा हॉल आदि बंद रहेंगे

Exit mobile version