Site icon Samagra Bharat News website

कठिन से कठिन समय में भी हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए, दवाई भी कड़ाई भी का सख्ती से पालन करें- पीएम मोदी

In the beginning of his 20-minute address, PM Modi said that in this crisis, our doctors, medical staff, scavengers are busy serving

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 20अप्रैल। कोरोना के दूसरे लहर के बीच आज पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। संबोधन से पहले ऐसे अटकले लगाई जा रही थी कि पीएम मोदी लॉकडाउन का ऐलान कर सकते है। फिलहाल पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि अभी लॉकडाउन नही लगया जाएगा।

अपने संबोधन के शुरूआत में ही पीएम मोदी ने देश का ढांढस बधाया और कहा कि कठिन से कठिन समय भी धैर्य नही खोना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि इस संकट में हमारे डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ आज देश फिर एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। आप जो पीड़ा सह रह रहे हैं, उसका मुझे पूरा एहसास है। जिन्होंने अपनो को खोया है उसके लिए मैं सभी देशवासियों की तरफ से संवेदना व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने कोरोना के जंग में वैक्सीन को लेकर भी एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को वैक्सीन देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल देश में कुछ ही मरीज सामने आए थे तभी हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ प्रभावी वैक्सीन बनाना शुरू कर दिया था और आज हमारा भारत दो-दो वैक्सीन के साथ टीकाकरण अभियान चला रहा है। दुनिया में सबसे तेजी से भारत में वैक्सीन डोज दिए गए हैं। आज कोरोना से इस लड़ाई में हमें हौसला मिलता है।

पीएम मोदी ने कहा कि मै देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे इस संकट की घड़ी में साथ मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि मै देश के युवाओं से भी अपील करता हूं वे अपने अपने मौहल्लों में छोटी-छोटी कमेटी बनाकर कोरोना नियमों का पालन कराएं।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की समस्या को दूर करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन का उत्पादन भी बढ़ाया जा रहा है। कोशिश है कि हर जरूरतमंदों को ऑक्सीजन  जल्द से जल्द मिलें।  इस संकट में हमारे डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश को लॉकडाउन से बचाना है, उन्होंने राज्य सरकारों से भी अपील है कि वे लॉकडाउन को अन्तिम विकल्प है। इससे पहले देश में कड़ाई भी औऱ दवाई भी का सख्ती से पालन होना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें कोरोना वैक्सीन निर्माताओं के साथ बातचीत की और सभी से अपनी वैक्सीन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि जल्द से जल्द लोगों का टीकाकरण हो सके।

Exit mobile version