Site icon Samagra Bharat News website

महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता भी हुए कोरोना के शिकार, रांची के अस्पताल में भर्ती

Now the parents of cricketer Mahendra Singh Dhoni have been found corona infected.

समग्र समाचार सेवा
रांची,21अप्रैल । देशभर में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। एक के बाद लोग कोरोना के शिकार हो रहे है। अब क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता व पिता कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि धोनी आईपीएल खेल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार को धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धोनी के माता-पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य है व उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे व संक्रमण मुक्त हो जाएंगे।

Exit mobile version