Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना मामलों में भारत दुनियाभर में सबसे आगे, एक दिन में 3.15 लाख नए केस

India has now been at the forefront of the world in corona affairs. Corona cases in India are growing so fast that India has left

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22अप्रैल। कोरोना मामलों में भारत अब दुनियाभर में सबसे आगे हो चुका है। भारत में कोरोना के मामलें में इतनी तेजी से बढ़ रहे है कि भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, बुधवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में भारत में कोरोना के 3,15,478 नए संक्रमित मिले। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में संक्रमितों की यह संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसके पहले विश्व में एक दिन में सर्वाधिक नए संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड अमेरिका के पास था।

अमेरिका में 8 जनवरी, 2021 को 3,07,570 नए संक्रमित मिले थे। 24 घंटों के दौरान कुल 2101 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया और अब देश में कोरोना महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,84,672 हो गई। अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,24,732 हो गई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,84,209 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 14.3 फीसदी है।

देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 568 लोगों की मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 249, छत्तीसगढ़ में 193, यूपी में 187, गुजरात 125, कर्नाटक में 116, पंजाब में 69 और मध्य प्रदेश में 75 लोगों की मौत हुई।
महाराष्ट्र में सर्वाधिक 67,468 नए संक्रमित मिले। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 33106, दिल्ली में 24638, कर्नाटक में 23558, केरल में 22414 और छत्तीसगढ़ में 14519 नए कोरोना मरीज मिले।

 

Exit mobile version