Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना से निपटने के लिए भाषण नहीं, समाधान की जरुरत है: राहुल गांधी

Former Congress president Rahul Gandhi has again targeted the BJP government on Corona. Taking a dig at PM Modi, he said that the country

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22अप्रैल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर कोरोना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि देश को भाषण की नही समाधान की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए ‘झूठे उत्सव और खोखले भाषण’ की नहीं, बल्कि समाधान की जरूरत है।
राहलु ने ट्वीट कर कहा कि घर पर पृथक-वास में हूं और लगातार दुखद समाचार आ रहे हैं। भारत में संकट सिर्फ़ कोरोना वायरस ही नहीं है,बल्कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां भी हैं। झूठे उत्सव व खोखले भाषण नहीं चाहिए, देश को समाधान दो ..

 

बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। गौरतलब है कि देश भर में कोविड-19 के 3,14,835 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ कर 1,59,30,965 हो गई। वहीं, इस महामारी से 2,104 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,84,657 हो गई है।

Exit mobile version