Site icon Samagra Bharat News website

अब बिहार में कोरोना पीड़ितो की मदद के लिए आगे आया कांग्रेस, सदाकत आश्रम में बनाया कंट्रोल रूम, जानें हेल्पलाइन नम्बर

Corona virus outbreak is increasing rapidly in the country as well as in the state. For the last few days, there has been a huge increase in corona cases in Uttarakhand. With the increase in the number of patients in the state, the increase in the number of deaths is also becoming alarming.

समग्र समाचार सेवा
पटना, 22 अप्रैल। बिहार में जहां एक तरफ बीते दिनों कुछ बातें सामने आ रही थी कि कुछ डॉक्टरों ने क्लीनक को बन्द कर लिए है वो मरीजो का ईलाज करना भी बन्द कर चुके है अब वही कांग्रेस कोरोना पीडितो की मदद के लिए सामने आ रहा है। बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के देखते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस ने कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कोरोना महामारी में पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में कंट्रोल रूम की स्थापना किया है। जिसके संचालन के लिए 6 सदस्यीय टीम कुमार आशीष के नेतृत्व में बनाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिन कोरोना मरीजों तक सरकार की सहायता नहीं पहुंच रही हैं उन्हें यथासंभव सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी ने कंट्रोल रूम का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा इस कंट्रोल रूम का प्रभारी युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष को बनाया गया है। इसके अलावा पटना महानगर के जिला अध्यक्ष शशि रंजन,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व समन्वयक मृणाल अनामय, राजीव सिन्हा,विकास कुमार झा तथा दीपक कुमार को कंट्रोल रूम का संचालन सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कंट्रोल रूम में दो हेल्पलाइन नम्बर 8294886978 तथा 0612-2262334 भी जारी किया है जो 24 घण्टा पीड़ितों एवं जरूरतमंदो के सेवार्थ उपलब्ध रहेगा। राजेश राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के द्वारा गठित किया गया कंट्रोल रूम पूरी तरह से राज्य भर में वैसे कोरोना मरीज जिन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उनकी सहायता करने का काम करेगा।

Exit mobile version