Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना संकट में मदद के लिए आगे आए रतन टाटा, ऑक्सीजन सप्लाई का किया वादा

The country is facing many troubles fighting the war against Corona. If there is a shortage of beds, then there is a huge amount of oxygen

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,22 अप्रैल। कोरोना से जंग लड़ रहे देश को कई मुसीबतों को सामना करना पड़ रहा है। कहीं बेड की कमी देखी जा रही है तो कही ऑक्सीजन की भारी मात्रा में आवश्यकता है मगर ऑक्सीजन उपलब्ध नही होने के कारण कई मरीज अपनी जान गंवा गे रहे है। ऐसे में कई लोग देश में मदद करने की भावना से आगे आ रहे है, उनमें से एक शख्स है रतन टाटा जी हां यह नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, सोशल मीडिया यूजर्स ने उद्योगपति का धन्यवाद करने के लिए इस हैशटेग का इस्तेमाल किया है।
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश के कई हिस्सों से ऑक्सीजन कमी की खबरें आई थीं। ऐसे में टाटा समूह ने भारतीयों की परेशानी को कुछ हद तक कम करने का बीड़ा उठाया है। समूह ने लिक्विड ऑक्सीजन की आवाजाही के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनर्स आयात करने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि इससे देश में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version