Site icon Samagra Bharat News website

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम निरस्त’’

The program held every year on the 91st anniversary of the Peshawar incident in Peethasain in Pauri district, has been canceled

समग्र समाचार सेवा
पौडी, 22अप्रैल। पेशावर कांड की 91 वी. वर्षगांठ पर प्रत्येक वर्ष जनपद पौड़ी के पीठसैण में आयोजित होने वाला कार्यक्रम इस बार कोविड के बढ़ते प्रभाव के चलते निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ0 धनसिंह रावत ने बताया कि पौड़ी के पीठसैण में प्रत्येक वर्ष पेशावर कांड की वर्षगांठ 23 अप्रैल को समारोह का आयोजन कर पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को याद किया जाता है। इस बार 23 अप्रैल को 91 वी. वर्षगांठ पर पीठसैण में वीर चन्द्र सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं स्मारक का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के द्वारा किया जाना था लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उक्त कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

Exit mobile version