Site icon Samagra Bharat News website

सर गंगाराम हॉस्पिटल में 25 मरीजों की मौत, 60 कोरोना मरीज की जिंदगी खतरें…

In Delhi, the capital of the country, so many people have become victims of Corona so far that the lack of beds in Delhi has been revealed.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली, 23 अप्रैल। देश की राजधानी दिल्‍ली में इतने लोंग अब तक कोरोना के शिकार हो चुके है कि दिल्ली में बेड तक की कमी की बात सामने आ चुकी है। इस बीच यह भी खबर आ रही है कि सर गंगाराम अस्‍पताल में पिछले 24 घंटों में 25 मरीजों की मौत हो चुकी है और 60 गंभीर रूप से बीमार लोगों की जान खतरे में है। अस्‍पताल की ओर से भेजे गए संदेश में ऑक्‍सीजन (Oxygen) की तत्‍काल जरूरत बताई गई है। हॉस्पिटल में महज कुछ घंटों तक के लिए ही ऑक्‍सीजन बची है। अस्‍पताल का कहना है कि वेंटिलेटर और बाइलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (BiPAP) प्रभावी तरीके से काम नहीं कर रहा है। आईसीयू और ईडी में मैन्‍युअल तरीके से वेंटिलेशन किया जा रहा है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिनमें से पांच अस्पताल में ही भर्ती थे। अन्य डॉक्टरों को होम आइसोलेशन में रखा गया था। इनमें से ज्यादातर डॉक्टर वे हैं जो कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे थे।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों के साथ ही शहर में अब तक कुल 9,56,348 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं. मृतकों की संख्या बढ़कर 13,193 तक पहुंच गई है।

Exit mobile version