Site icon Samagra Bharat News website

कानपुर के चकेरी क्षेत्र में कोरोना से 3 दिन में 4 लोगों की मौत, क्षेत्रीय पार्षद विजयलक्ष्मी नही ले रहे कोई सुध

4 people died in 3 days due to corona in Chakeri area of Kanpur, regional councilor Vijayalakshmi is not taking any care

समग्र समाचार सेवा
कानपुर, 23अप्रैल। कानपुर के चकेरी क्षेत्र के एचएएल कॉलोनी में कोरोना के कारण पिछले 3 दिन में हुई चौथी मौत से क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है। क्षेत्र में रहने वाले 50 से ज्यादा लोग करोना से संक्रमित है। इलाके में करोना से हो रही मौतों के चलते इलाकाई लोग दहशत में है लेकिन इसके बाद भी क्षेत्रीय पार्षद विजयलक्ष्मी यादव ने अभी तक इस मामले को संज्ञान में नही लिया है। कॉलोनी में अभी तक सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया है। पार्षद को छोड़िये क्षेत्रीय विधायक सतीश महाना भी अनदेखी कर रहे है।

Exit mobile version