Site icon Samagra Bharat News website

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने गुरूवार को विकासखंड पोखडा का  किया स्थलीय निरीक्षण 

District Magistrate Dr. Vijay Kumar Jogande conducted a on-site inspection of the development block Pokhara on Thursday.

समग्र समाचार सेवा

पौड़ी,23 अप्रैल।  जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने गुरूवार को विकासखंड पोखडा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण पंजिका, संपति पंजिका, डिस्पेच रजिस्टर, सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पंजिका, सेवा नियमावली पुस्तिका, संदर्भ पंजिका तथा भ्रमण पंजिका का अवलोकन किया। जिसमें खामियां पाई जाने पर उन्होने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह तिथि निर्धारित कर  कार्यालय का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यालय मंें लेखा-जोखा सही न पाए जाने खंड विकास अधिकारी सहित चार का स्पष्टिकरण तलब किया।

जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने विकास खंड पोखडा का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यालय में दस्तावेजों का रख रखाव सही रूप से रखना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने निरीक्षण पंजिका की जांच कर पिछले निरीक्षण की आख्या की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सम्पति पंजिका का अवलोकन कर ब्लॉक के नाम पर भूमि की जानकारी सम्बन्धित अधिकारी से ली। साथ ही उन्होंने सेवा पुस्तिका की जांच कर रिक्त पदों की संख्या मांगी। जिलाधिकारी ने कार्यालय में सही कार्य न होने, क्रय समिति न बनाये जाने, अधिप्राप्ति नियमावली के अनुरूप कार्य न करने, कार्य पंजिका व भ्रमण पंजिका न बनाने तथा सेवा नियमावली के बारे में जानकारी न होने पर खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश रावत, लेखाकार अनिल कुमार, जेई आरडब्लूडी सुखदेव चौहान व कनिष्ठ सहायक सुनील सिंह का स्पष्टिकरण तलब किया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त फील्ड कर्मचारियों का नाम भी उपस्थिति पंजिका में दर्ज तथा जो भी निरीक्षण उनके द्वारा किया जाता है उसे सत्यापित करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने सहायक खण्ड विकास अधिकारी, जेई लघु सिंचाई, क्षेत्रीय युवा प्रारद अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत व सहकारिता सहित अन्य अधिकारियों को सम्बन्धित कार्यो का विवरण मांगा।

इस अवसर पर एसडीएम चौबट्टाखाल संदीप कुमार, नायब तहसीलदार सुधा डोभाल,सहायक खण्ड विकास अधिकारी कलावती सुन्दरियाल, सहायक पंचायत विकास अधिकारी कृष्ण चंद्र बहुगुणा, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता किरन कुमार सहित सुबोध शर्मा, सुनील कुमार, खेम सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने गुरुवार देर सांय को चैबट्टाखाल निर्माणाधीन तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था आरईएस को निर्देशित किया कि बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्य मे तेजी लाने के साथ ही परिसर के चारो ओर सुरक्षा दिवार भी बनाये, जिससे भवन को खतरा न बना रहे।

Exit mobile version