Site icon Samagra Bharat News website

अपने निधन की फेक न्युज पर भड़की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन, ताई ने कहा-बगैर पुष्टि किये न्यूज़ चैनलों ने कैसे चलाई खबर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23अप्रैल। अपने निधन की फेक न्युज पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने चुप्पी तोड़ी है। महाजन ने इसके लिए न्यूज चैनलों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि आखिर न्यूज चैनल बिना सच्चाई पता किए ऐसी खबर कैसे चला सकते हैं? सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। क्या उन्होंने इंदौर प्रशासन से खबर की सच्चाई पता करने की कोशिश की?
दरअसल पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के निधन की खबर गुरुवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसके बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा था कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन जी हमारे बीच नहीं रहीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। लेकिन उनके इस ट्वीट पर महाजन की भतीजी ने शशि थरूर के ट्वीट का खंडन किया।

 

इसके बाद भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी शशि थरुर की सूचना को गलत बताते हुए ट्वीट किया- ताई एक दम स्वस्थ है। भगवान उन्हें लम्बी उमर दे। शशि थरुर ने अपना ट्वीट डिलिट करते हुए लिखा- मेरी हार्दिक शुभकामनाएं सुमित्रा महाजन जी के साथ हैं। भगवान उन्‍हें अच्‍छी सेहत और लंबी उम्र दें।

समग्र भारत न्यूज ग्रुप के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे इस सब बातो की विल्कुल भी जानकारी नहीं थी। श्री शशि थरूर के ट्वीट को देखने के बाद मेरी भतीजी ने उसके इस बात का खंडन किया और इस खबर के बारे में पूछा। उसने बताया कि मेरे सभी रिश्तेदार घबरा गए और मुझे बार- बार कॉल आने लगे कि क्या मैं ठीक हूं?

Exit mobile version