Site icon Samagra Bharat News website

ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत आठ राज्यों का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाया

In view of the increasing demand of oxygen every day in many states of the country, the central government has increased the oxygen quota of eight states including Delhi. These include Delhi, Haryana, Maharashtra, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand, Andhra Pradesh.

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 23अप्रैल। देश के कई राज्यों में हर दिन ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत आठ राज्यों का ऑक्सीजन कोटा बढ़ा दिया है। इनमें दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

 

1. दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा 378 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन किया गया है।

2. महाराष्ट्र का मौजूदा ऑक्सीजन कोटा 1,646 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 1,661 मीट्रिक टन कर दिया गया है।

3. मध्य प्रदेश का ऑक्सीजन कोटा 445 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 543 मीट्रिक टन किया गया है।

4. हरियाणा का 156 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 162 मीट्रिक टन

5.उत्तराखंड का कोटा 83 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 103 मीट्रिक टन

6. उत्तर प्रदेश का कोटा 751 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 753 मीट्रिक टन

7. आंध्र प्रदेश का कोटा 360 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 440 मीट्रिक टन

8.पंजाब का कोटा 126 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 136 मीट्रिक टन कर दिया गया है

Exit mobile version