Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र: वसई में कोविड सेंटर के ICU में लगी भीषण आग, 13 मरीजों की मौत

In Maharashtra, there was a very painful accident among the increasing number of Corona patients. This morning ICU of Vijay Ballabh Hospital

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 23अप्रैल। महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजो की संख्या के बीच एक औऱ बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। आज सुबह मुंबई के विरार स्थित विजय बल्लभ अस्पताल के आईसीयू में आग लग गई जिसमें अबतक 13 मरीजों की मौत की खबर है। बता दें कि इस अस्पालत को कोविड अस्पताल घोषित किया गया है, उस हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल में आग लगी उस समय जब आईसीयू वार्ड में 17 मरीज मौजूद थे। हालांकि अभीतक आग लगने की घटना के पीछे का कारण शॉट-सर्किट होना बताया जा रहा है। अस्पताल के बाकि मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

 

बता दें कि इससे पहले नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक का दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई थी। महाराष्ट्र के एक बाद एक कोविड अस्पताल में आग लगना औऱ ऐसी घटनाएं सरकार की अनदेखी की और इशारा करती है। फिलगाल तो मामलें की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हादसा कैसे हुआ।

Exit mobile version