Site icon Samagra Bharat News website

सांसद अजय भट्ट ने लिया कोविड-19 केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा

Preparation of arrangements for patients infected with Coronavirus Covid-19, MP Ajay Bhatt from Nainital Udham Singh Nagar Parliamentary constituency today inspected Bagjala Covid-19 Care Center at Motahldu, Motinagar and Gaulapar and required directions to Health Department officials and administration gave instructions.

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 23 अप्रैल। कोरोनावायरस कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए व्यवस्थाओं की तैयारियों का आज नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मोटहल्दु, मोतीनगर और गौलापार स्थित बागजाला कोविड-19 केयर सेंटर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सर्वप्रथम मोटहल्दु कोविड-19 केयर सेंटर पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने वहां भर्ती संक्रमित मरीजों के लिए सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया पेयजल भोजन तथा अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्थाओं को देखते हुए सांसद अजय भट्ट ने संतुष्टि जाहिर की।

जिसके बाद सांसद अजय भट्ट ने मोतीनगर कोविड-19 केयर सेंटर और बागजाला केयर सेंटर का निरीक्षण करते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का हर हाल में समुचित ध्यान रखने के निर्देश दिए साथ ही उनके लिए कोविड-19 केयर सेंटर में पेयजल भोजन दवाईयां तथा साफ-सफाई की संपूर्ण व्यवस्था करने को कहा। दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि कोविड-19 महामारी इतना भयावह रूप ले लेगी यह किसी ने सोचा नहीं था एक साथ इतने व्यापक पैमाने पर लोगों के संक्रमण के चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन संक्रमित मरीजों को बेहतर व्यवस्था देने में सफल रहा है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों को कहा की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए ऑक्सीजन से लेकर अन्य महत्वपूर्ण दवाइयां जो कि गंभीर संक्रमित मरीजों के लिए अति आवश्यक है इनके लिए भी सरकार पूरी तरह से व्यवस्था जुटा रही है और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं की हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले।

Exit mobile version