Site icon Samagra Bharat News website

कोविड-19 महामारी के दौर में मसूरी अस्पताल को मिले सात चिकित्सक

 समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 23 अप्रैल। सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एम0एस0एम0ई0 तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी की पहल पर उप जिला चिकित्सालय मसूरी को 07 विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। इस अवसर पर मसूरी विधायक एंव कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को धन्यवाद किया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विकराल रूप ले रही कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री स्वयं कोविड चिकित्सा उपायों का मुल्यांकन कर रहे हैं। मसूरी क्षेत्र में लम्बे समय से चिकित्सकों की कमी को दूर करते हुए मुख्यमंत्री जो कि स्वास्थ्य महकमा भी संभाल रहे हैं के विशेष प्रयासांे से उप जिला चिकित्सालय मसूरी को 07 विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। इन चिकित्सकों के आने के साथ ही मसूरी चिकित्सालय में कम से कम 25 बेड की डेडीकेटेड कोविड चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जानी हैं। इससे एक ओर तो स्थानीय स्तर पर महामारी के दौरान समर्पित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी दूसरा देहरादून नगर के अस्पतालों का बोझ कम होगा।
मसूरी उप जिला चिकित्सालय को मिले निम्न 07 विशेषज्ञ चिकित्सक।
1. डा0 छवि – एम0डी0 गायकाॅनोलाॅजिस्ट।
2. डा0 क्षेसांक कुमार सिंह – एम0डी0 एस्थेसिया।
3. डा0 अरविन्द सिंह – एम0डी0 आर्थोे।
4. डा0 अनुष्का जोशी।
5. डा0 मेघा कण्डवाल।
6. डा0 अनु सिंह।
7. डा0 भावना सिसोदिया।

Exit mobile version