Site icon Samagra Bharat News website

भारत के जिम्मेदार नागरिक बनें, नकारात्मक नही सकारात्मक मैसेज वायरल करें….

Pooja Bansal

पूजा बंसल
नमस्कार! मै भारत की एक जिम्मेदार नागरिक हूं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मै आपसे आग्रह करती हूं कि सकारात्मक बने और समाज को सकारात्मक मैसेज दें, और वायरल करें। जैसा कि सभी जानते है भारत कोरोना के खिलाफ युद्धरत है, ऐसे में ज्यादात्तर लोग कोरोना के लेकर निगेटिव बाते वायरल कर रहे है जिससे आमजन में घबराहाट उत्पन्न हो रही है। यह ऐसा समय है जब सभी नागरिक को एकजुट होना है और कोरोना जैसी महामारी का मिलकर सामना करना है और कोरोना को हराकर एक स्वस्थ समाज औऱ स्वस्थ देश को कायम रखना है।
इसलिए आइए जानते है कुछ ऐसी सकारात्मक बाते जो आपको और समाज को कोरोना से जंग लड़ने में मददगार साबित होंगे- सबसे पहले तो 18 से उपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवा लेना चाहिए क्योंकि यही रामबाण ईलाज है।

यह सभी सरकारी आंकड़े हैं आप मिलान कर सकते हैं!सकारात्मक रहिये। नकारात्मक खबरों से बचिए-

1 ..भारत सरकार जर्मनी से 23 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट तुरंत इंपोर्ट कर आज या कल में इंडिया लाएगी, हवाई सेवा से

2 ..पिछले 24 घंटों में भारत में 100000 लोग पूरी तरह दुरुस्त हुए और अस्पतालों से 178841 लोग डिस्चार्ज हुए। अभी तक भारत में एक करोड़ 3648159 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

3 ..भारत में कोरोना से हुई मृत्यु दर विश्व में सबसे न्यूनतम है 1.15%
4 ..भारत में ऑक्सीजन प्रोडक्शन सात हजार मैट्रिक टन तक पहुंचा।

5 ..भारत में आज 23 अप्रैल तक 13.50 करोड लोगों को वैक्सीन लग चुकी है

6 ..राजस्थान में एक करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 1766615 लोगों को वैक्सीन की सेकंड डोज लग चुकी है। इसे बढ़ाने की जरूरत है।

7 ..भिलाई की चंदू कोविड सेंटर से 76 साल की कस्तूरी बाई जिनके डायबिटीज हाइपरटेंशन ऑक्सीजन लेवल में कमी शरीर में भोजन की मात्रा ना होना फेफड़ों में इन्फेक्शन था,इसके बाद भी वह कोरोना को मात देकर घर लौटी है।

8 ..कैडिला zidus की विराफिन दवा से ऑक्सीजन की कमी का संकट दूर होगा और 7 दिन में सामान्य कोरोना मरीज नेगेटिव होगा ,दवा बाजार में लांच की गई।

9 ..भारतीय वायुसेना के जंगी हवाई जहाजों ने चंद घंटों में भारी भरकम ऑक्सिजन टैंकर को उड़ीसा से हैदराबाद पहुंचाया सड़क मार्ग से पहुंचने में इसको 03 दिन लगते।
10 ..भारत सरकार की ऑक्सीजन ट्रेन विभिन्न राज्यों से ग्रीन कॉरिडोर के द्वारा गुजर रही है और हजारों मरीजों को इसके द्वारा ऑक्सीजन के टैंकर सप्लाई से इलाज हो सकेगा।

11 ..राजस्थान सरकार की कोरोना से निपटने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज 5197 कोरोना मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए

नमन! देश के जिम्मेदार नागरिकों को नमन, देश की सरकार को नमन, देश के कोरोना योद्धाओं को नमन।

घर रहिये, सुरक्षित रहिये, केंद्र और राज्य सरकारों की गाइड लाइन का पालन करिए, मास्क लगाइए, दो गज की दूरी रखिये, जरूरी होने पर ही घर से निकलिए, दूसरों को भी जो, गैर जिम्मेदार हैं समझाइए…
नकारात्मक खबरों का बहिष्कार करिए।
जो कालाबाजारी कर रहे हैं उन पर नजर रखिये। जिम्मेदार नागरिक की तरह सरकार को सूचना करिए। सुरक्षित रहिए।

पूजा बंसल

Exit mobile version