Site icon Samagra Bharat News website

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दी सलाह, जल्द लगवा लें कोरोना वैक्सीन

The central government has advised all its employees to get vaccinated so as to prevent corona virus infection. This information

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 24अप्रैल। केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को टीकाकरण कराने की सलाह दी है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव किया जा सके। कार्मिक मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

आदेश के मुताबिक, सरकार हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और उसने 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों का टीकाकरण करने का निर्णय लिया है।

सभी केंद्रीय सरकारी विभागों को जारी आदेश में कहा गया, ‘ केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को टीकाकरण कराने की सलाह दी जाती है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की प्रभावी रोकथाम की जा सके. टीकाकरण के बाद भी उन्हें कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

एक सरकारी आंकड़े के मुताबिक, केंद्र सरकार के करीब 48.34 लाख कर्मचारी हैं।

Exit mobile version