Site icon Samagra Bharat News website

कोविड-19 की द्वितीय ख़तरनाक लहर में ह्रदय रोग, डायबिटीज़ व लंग्स संबंधी समस्याओं का समाधान विषय पर परिचर्चा

In the Eleventh Health Discussion held today, Dr. (Prof.) Rakesh Kumar Verma, Senior Doctor of the country's renowned Safdarjung Hospital

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24अप्रैल। आज आयोजित ग्यारहवीं स्वास्थ्य परिचर्चा में देश के प्रख्यात सफ़दरजंग हॉस्पिटल नई दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. (प्रो.) राकेश कुमार वर्मा (विभागाध्यक्ष, ह्रदय रोग विभाग एवं पूर्व प्रधानमंत्री के चिकित्सक) माइक्रोसॉफ्ट टीम सॉफ़्टवेयर के माध्यम से बड़ी बेबाक़ी से सरल सहज भावों से उत्तर दिये। डेढ़ घंटे
तक चली परिचर्चा में ह्रदय रोग, कोरोना, दवाइयों, टीकाकरण पर सभी प्रश्नों के उत्तर दिये गये ।आज की इस परिचर्चा में 382 प्रश्न प्राप्त हुये थे, जिनके उत्तर डॉ. वर्मा जी ने सरलता व समझाइस के साथ दिये। कुल 2874 मोबाइल फ़ोन/ लैपटॉप/ आईपैड/ टीवी स्क्रीन पर 6712 लोगों ने इसका लाभ उठाया ।देश विदेश की अनेक बड़ी हस्तियों ने व छोटे गॉंव के छोर से रहने वालों ने सहभागिता करके लाभ उठाया।

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित इस परिचर्चा का लोगों ने बेसब्री से इंतज़ार किया। न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने कुशल संचालन करते हुए सब बातों को समाहित करते कहा कि यह परिचर्चा पुन: सुनने के लिये हमारे यूट्यूब चैनल *पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की स्वास्थ्य परिचर्चाओं को https://youtu.be/HK0w5IjdHcs सब्सक्राइब करके देख सकते हैं। पुरानी दस स्वास्थ्यवर्धक परिचर्चाओं को संशोधित कर लगाया गया है ।
अगली परिचर्चा रविवार 23 अप्रैल 2021 को सायं सात बजे नये विषय पर देश के ख्यातिलब्ध चिकित्सा विशेषज्ञ के साथ होगी। न्यास की सचिव श्रीमती आशा रावत ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version