Site icon Samagra Bharat News website

अगर हो जाए कोरोना तो घबराएं नही बस घर बैठ कर करें ये आसान से उपाय

As everyone knows, due to Corona epidemic in the country, there has been an outcry all around. One after another people are falling prey

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24अप्रैल। जैसा कि सभी जानते है देश में कोरोना महामारी के कारण चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। एक के बाद एक लोग इसका शिकार हो रहे है और कई लोंग अपनी जान भी गंवा दे रहे है। सारा देश कोरोना के कारण दहशत में है। लेकिन हम आपको यहां बताना चाहते है कि कोरोना होने की स्थिति में घबराए नही हिम्मतत से काम लें और घर पर बैठ कर ही अपना सही ईलाज करें। जैसा कि सबको पता है देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों की भी हालत खराब है और बेड तक नही मिल पा रहे है। योग साधना रोजवुड सिटी गुडगाँव( Mob 9971001318)ने कोरोना के ईलाज घर पर करने के लिए कुछ आसान से उपाय बताए है जिससे आप घर पर ठीक हो सकते है।

कैसे अपनी प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाएं ?

1. दिन में दो बार काढ़ा पिएं- अदरक,लहसुन, लॉन्ग, दालचीनी, कालीमिर्च, मोटी इलाचयी ,हल्दी, अजवाइन आदि – इन में से जो भी वस्तु घर में हो, उसे मिला कर पीस कर तैयार कर लें और पानी में मिला कर कुछ देर उबाल लें और फिर गुड़ के साथ मिला कर पी लें। निम्बू का रस भी ऊपर से मिला सकते हैं।

2 . दिन में 8 से 10 गिलास गर्म पानी पीना है उसमें भी अदरक या निंबू का रस मिला कर पी सकते हैं।

3. बाजार से या बाहर से आ कर नहाएं और सब वस्त्र बदलें और जल नेति करें या भाप लें। और गर्म पानी जरूर पी लें। जल नेति नहीं आती तो यूट्ब पर सिख लें —

4. सुबह शाम योग व प्राणयाम करें।
कोरोना होने के लक्षणों पर नजर रखें जैसे
A यदि आप का पेट खराब हो गया या आप को दस्त आ रहें हों तो क्या करें – आप अनाज जैसे रोटी , दाल, चावल का सेवन बंद कर दें और रसाहार करें जैसे फल रस, नारियल पानी आदि का दिन में पांच या छः बार लें और कम से कम 2 दिन तक ऐसा ही करें।
दिन में आराम करें, बाहर न जाएं।
पेट दूसरे दिन ही ठीक हो जायेगा और तीसरे या चौथे दिन आप दलिया या खिचड़ी आदि खाना शुरू करलें।
इस बीच काहड़ा / चाय इत्यादि लेते रहें।
पेट पर गीले पानी की ठंडी पट्टी (तौलिया ) आधा घंटे के लिए रखें इससे पाचन शक्ति ठीक हो जायेगी
– दिन में 2/3 बार करें।

खांसी होने पर या गला खराब होने पर क्या करें?

पानी में नीम की पत्तियां या हल्दी मिला कर उबाल दिला कर उस पानी से गरारे करें।

सुबह नारियल का जूस लें

दिन में दो या तीन बार काहड़ा लें

भाप लें दिन में
3 या 4 बार
5 गले पर गर्म पानी की पट्टी करें
3 मिनट और फिर 1 मिनट के लिए ठन्डे पानी की पट्टी करें।
इस प्रकार तीन बार गले की पट्टी करें। इससे गले की खराश और बलगम आदि उखड़ जायेगी और धीरे धीरे गला साफ़ हो जाएगा।
इस विधि को दिन में दो या तीन बार करें।

दिन में दो बार प्राणायाम और योग करें। कुंजल की क्रिया या वमन करना आता हो सुबह खाली पेट करें।

प्राकृतिक खाना अधिक से अधिक खाएं जैसे सलाद, फल, उबली सब्जी , चने, मूंगफली, अंकुरित दालें आदि।

यदि सांस लेने में असुविधा हो रही हो तो क्या करें
?
पेट के बल लेट जाएं और सर के नीचे तकिया रख कर गहरी सांसे लें। आधा घंटा लेटने से काफी राहत महसूस होगी। इसे दिन में चार बार करें।
प्राणायाम करें
कपाल भाति / अनुलोम विलोम
धीरे धीरे और गहरी सांस लेते हुए , न आता हो तो किसी से सिख लें।

दिन में दो या तीन बार काढ़ा लें भाप लें दिन में 3या चार बार

प्राकृतिक खाना अधिक सेअधिक खाएं जैसे सलाद, फल, उबली सब्जी , चने, मूंगफली, अंकुरित दालें आदि।

यदि बुखार हो जाए तो क्या करें ?
बुखार को नियंत्रण करें। 102 F से ज्यादा हो तो, ठंडे पानी से पुरे शरीर को स्पंज करें। बुखार को अपने आप
नीचे आने दें। कमरा हवादार हो।
2 दिन में दो या तीन बार काढ़ा लें

भाप लें दिन में 3 या 4 बार

व्यक्ति को अनाज जैसे रोटी, दाल, चावल का सेवन बिलकुल बंद कर दें और केवल निंबू पानी और नारियल पानी का सेवन कराएं, जब तक बुखार खत्म न हो जाए। बुखार प्राकृतिक तरीके से दो दिन में स्वयं ठीक हो जायेगा। निंबू पानी में शहद और थोड़ा सा काला नमक डाल सकते हैं।

बुखार उतरने पर रसाहार करें जैसे कच्ची या उबली संजियों का रस , फल रस, नारियल पानी आदि का दिन में पांच या छः बार लें । इसके बाद अगले दिन से पर दलिया , खिचड़ी आदि दें। दिन में आराम करें , बाहर न जाएँ।
इस प्रकार कोरोना के सभी लक्षणों को प्राकृतिक साधनों द्वारा ठीक होने दें , घबराएं नहीं और शरीर की प्राकृतिक हीलिंग शक्ति के द्वारा ठीक होने दें।

Exit mobile version