Site icon Samagra Bharat News website

मध्‍य प्रदेश के जोबट क्षेत्र से विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन

Congress MLA from Madhya Pradesh Kalawati Bhuria died early Saturday while undergoing treatment for Corona virus infection.

समग्र समाचार सेवा

इंदौर, 24 अप्रैल। मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का आज शनिवार तड़के कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 49 वर्ष की थीं. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं।

जानकारी के मुताबिक भूरिया पिछले 12 दिन से इंदौर के शैल्बी अस्पताल में भर्ती थीं। वह विधानसभा में अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र की नुमाइंदगी करती थीं। शैल्बी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक विवेक जोशी ने बताया कि भूरिया के फेफड़ों में 70 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमण था। जोशी ने बताया कि भूरिया को जीवन रक्षक तंत्र पर भी रखा गया था, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Exit mobile version