Site icon Samagra Bharat News website

बिहार में लगे संपूर्ण लॉकडाउन, हालात काफी चिंताजनक- मंत्री रामसूरत राय

समग्र समाचार सेवा
पटना, 24 अप्रैल। देश के बाकी राज्यों कि तरह बिहार में भी कोरोना के मामलें भयावह होते जा रहे है। सबसे बड़ी बात है कि बिहार में ऐसी खबरे आ रही है कि वहां कोरना मरीजो का ईलाज भी सही तरिके से नहीं हो रहा है। इसी बीच नीतीश सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत राय ने बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है। मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि बिहार में कोरोना के बिगड़ते हालात को महज नाइट कर्फ्यू से नहीं संभाला जा सकता है। उन्होंने बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन को जरूरी बताया है।
मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि बिहार में हालात काफी चिंताजनक है। मेरे पास अस्पतालों में भर्ती करवाने और चिकित्सीय मदद दिलवाने के लिए रोजाना 50 फोन आ रहे हैं। मुश्किल यह है कि मांग के अनुरूप व्यवस्थाएं कम पड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन का अधिकार केन्द्र सरकार ने राज्यों को दे दिया है और वक्त आ गया है कि राज्य इसका इस्तेमाल करे। दिल्ली, झारखंड जैसे राज्यों ने लॉकडाउन कर दिया है और हमें भी इस पर निर्णय लेना होगा।

Exit mobile version