Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली में नहीं थम रहे कोरोना मामलें, एक हफ्ते के लिए बढ़े लॉकडाउन

The lockdown has been extended for a week in view of the ever increasing corona cases in the country's capital Delhi.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25अप्रैल। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली में अब अगले सोमवार यानी 3 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि पजिटिविटी रेट लगभग 36-37% तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी। पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30% के नीचे आई है।

 

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत है, हमें केंद्र सरकार से 480 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है और कल केंद्र सरकार ने 10 टन और आवंटित किया है। अब दिल्ली को 490 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है. लेकिन अभी ये पूरा आवंटन भी दिल्ली में नहीं आ रहा है, कल 330-335 टन ऑक्सीजन दिल्ली पहुंची।

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अभी 93,080 उपचाराधीन मामले हैं, 22,695 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं।

Exit mobile version