Site icon Samagra Bharat News website

मसूरी नगर पालिका सैनिटरी इंस्पेक्टर वीरेंदर बिष्ट कोरोना संक्रमित, घर से ही संभाल रहे कार्यभार

Salute to the spirit of service of Mussoorie Municipality Cleanliness Inspector Virender Bisht. After being infected by Corona on April 22

समग्र समाचार सेवा

मसूरी, 25अप्रैल। मसूरी नगर पालिका सफाई निरीक्षक वीरेंदर बिष्ट के सेवा के ज़ज़्बे को सलाम। 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के बाद वोह होम आइसोलेशन में चले गए हैं लेकिन उनकी सेवा के जज़्बे को देखिये की वह अपने घर से ही पूरा शहर की व्यवस्था टेलीफोन सम्पर्क द्वारा पर नज़र बनाये हुए हैं। अपने मातहत कर्मचारियों को वह घर से ही सांटाइज़ेशन के निर्देश दे रहे है। अब तक मसूरी के हर कोने में तेज़ी से काम चल रहा ह।
वीरेंदर बिष्ट ने समग्र समाचार सेवा से बात करते हुए बताया की पालिका के कर्मचारी पुरे शहर में सनीटाइज़ेशन के कार्य मुस्तैदी से कर रहे है। पिछले दो दिन से मसूरी के बाज़ारों से लेकर दूर दराज़ के मोहल्लों इसमें भिलाडु भी शामिल है, सेनीटाइज़ेशन का कार्य बखूबी अनाम दे रहे हैं। । कर्मचारी उनसे फोन पर सुझाव लेते है जिसका वह तुरंत जवाब देते है। वीरेंदर बिष्ट्र अपने कर्मचारियों के योगदान की प्रशंशा करते हुए कहते है की पालिका कर्मचारी ही मेरी प्रेरणा का स्त्रोत हैं क्योंकि पिछले साल मार्च से ही वह कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं और वहीँ से उन्हें भी इस के खिलाफ जंग लड़ने का हौसला मिलता है।
उन्होंने कहा की वह घर पर अपने फोन से ही सब कर्मचारियों के सम्पर्क में हैं और उनकी हर समस्या का निदान करने की कोशिश करते है। उन्हेने का की किरण राणा सफाई मिरिक्षक का ऐसे वक्त पर उहने पूरा सहयोग मिल रहा है। नगर क्षेत्र में कंटेंटमेंट जोन एवं मोहल्लों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में सोडियम हाइपोक्लोराइड दवा का छिड़काव करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र को सेनेटाइज किया. जा रहा है।
बिष्ट कहते हैं की उनके स्वास्थ में सुधार है। वीरेंद्र बिष्ट का कहना है की अगर हमें कोरोना को हराना है तो टीम वर्क से काम करना ही पड़ेगा यह किसी अकेले के बस की बात नहीं है। उन्होने शहर वासियों को कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी।

Exit mobile version