Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली सरकार का ऐलान, 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगेगी फ्री कोरोना वैक्सीन

Amid growing Corona infection in the capital Delhi, CM Kejriwal has decided to apply vaccine for free to those above 18 years of age.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अप्रैल। राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सीएम केजरीवालने 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने का फैसला किया है।
सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देशभर में कोरोना का जबरदस्त कहर छाया हुआ है। कोरोना काल में समाधान एक ही है और वो है वैक्सीन। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि 18 साल से ऊपर उम्र को फ्री वैक्सीन दी जाएगी। इसका पूरा प्लान तैयार हो रहा है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को मुफ्त टीका देने का फैसला किया है। हमने दिल्ली में एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है. हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि इसे जल्द से जल्द खरीदा जाए और लोगों को जल्द से जल्द दिया जाए।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन के एक निर्माता ने कहा है कि वो राज्य सरकारों को 400 और दूसरे ने कहा कि वो 600 रुपये में वैक्सीन देंगे और केंद्र सरकार को 150-150 रुपये में देंगे।

Exit mobile version