Site icon Samagra Bharat News website

कोविड की चपेट में आए पूर्व रॉ एजेंट मनोज रंजन दीक्षित का निधन

Former RAW detective Manoj Ranjan died today. Please tell that the former detective died due to not getting treatment at the right time.

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 26अप्रैल। रॉ के पूर्व जासूस मनोज रंजन का आज निधन हो गया। बता दें कि सही समय पर ईलाज ना मिल पाने के कारण पूर्व जासूस की मौत हुई। उन्हें अस्पताल में भर्ती के लिए CMO का पत्र तक नहीं मिल पाया था।

लखनऊ CMO का पत्र मिलने में 18 घंटे लगे इस दौरान ना अस्पताल मिला, न बेड  और पूर्व जासूस की आज तड़के 4 बजे मृत्यु हो गई।

बता दें कि मनोज रंजन दीक्षित पाकिस्तान में भारत के लिए जासूसी के आरोप में 1992 में गिरफ्तार हुए थे। उसके बाद वहां की शीर्ष अदालत के निर्देश पर वर्ष 2005 में उनको वाघा अटारी बॉर्डर पर रिहा किया गया था।

Exit mobile version