Site icon Samagra Bharat News website

झारखंड में सोनुआ-चक्रधरपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर नक्सलियों ने किया हमला

Maoists attacked the railway track on the railway track between Sonua-Chakradharpur in Chaibasa in Jharkhand on Sunday night and blew up the track. It is a matter of relief that during this time there was no train passing through and there was no major accident, if any train passed through this track, then it would have been the victim of an accident. The railway track has been restored after an investigation of sabotage.

समग्र समाचार सेवा
रांची, 26अप्रैल। झारखंड में चाईबासा में सोनुआ-चक्रधरपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर नक्सलियों ने रविवार की रात हमला कर ट्रैक को उड़ा दिया। राहत की बात यह कि इस दौरान वहां से कोई ट्रेन नही गुजर रही थी और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ हां अगर इस ट्रैक से कोई ट्रेन गुजरती तो वह हादसे का शिकार हो जाती। तोड़फोड़ की जांच के बाद रेलवे ट्रैक को दुरस्‍त कर दिया गया है।

चाईबासा के एसपी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सोनुआ और चक्रधरपुर के बीच कल रात 2-3 बजे के बीच नक्सलियों ने एक रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। जिला पुलिस, बम खोजी और निरोधक दस्‍ते, आरपीएफ और रेलवे के ट्रैकमैन ने नक्‍सली ब्‍लास्‍ट में टूटे हुए ट्रैक को दुरस्‍त कर लिया है. अन्‍य ट्रैक पर यातायात बहाल हो गया है।

Exit mobile version