Site icon Samagra Bharat News website

वैश्विक महामारी को बिना जन भागीदारी के नही हरा सकते है- पूर्व सांसद आरके सिन्हा

The global corona epidemic is spreading rapidly in the country. Seeing the outcry over this, former MP RK Sinha appealed for public

समग्र समाचार सेवा
पटना, 26अप्रैल। देश में वैश्विक कोरोना महामारी तेजी से फैल रहा है। इसको लेकर चारों तरफ मच रहे हाहाकार को देखते हुए पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने जनभागीदारी के लिए अपील की उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में वैश्विक महामारी को बिना जन भागीदारी के हराना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी कर कोरोना को हराने में आइये हम सब इस वक्त देश की मदद करें।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से इस महामारी से निबटने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन महामारी का प्रकोप अधिक हो चुका है ऐसे में यह जरूरी है कि हम संयम बरतें। आज इस संकट की घड़ी में देश के चिकित्सक, कर्मी अपने जान की परवाह किए बीमारी को हराने मे दिन रात एक किए हुए है इसलिये हम सभी को उनपर विश्वास रख इस प्रयास मे रहने की जरूरत है कि कैसे हम उनके मनोबल को और बढ़ाए । आर.के. सिन्हा ने कहा की मिल रहे आकड़ों से भी यह पता चल रहा है कि वैक्सीन लगाने वाले लोगों मे संक्रमण कमजोर रहा है इसलिए सभी लोग भी वैक्सीन जरूर लगवाए।

उन्होंने सभी नागरिकों से इस गंभीर संकट मे सतर्कता, संयम और सावधानी के मूलमंत्र को अपनाने का आह्वान किया। आरके सिन्हा ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वे बिना मास्क के बाहर न निकले। साथ ही अपने आस पास भी नजर रखे। यदि किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण नजर आए तो उनके दूरी बनाएं और मास्क का प्रयोग करें। कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का भी पालन करें।

Exit mobile version