Site icon Samagra Bharat News website

ओडिशा से लगभग 1676 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन के साथ कुल 90 टैंकर रवाना: ओडिशा पुलिस

While the country is fighting the war of the Corona infection, there is also a shortage of essential weapons like oxygen in this battle.

समग्र समाचार सेवा
भुवनेश्वर, 27अप्रैल। जहां एक तरफ देश कोरोना संक्रमण के जंग लड रहा है वही इस जंग में ऑक्सीजन जैसे अतिआवश्यक हथियार की कमी भी देखने को मिल रही है। ऐसे में कुछ राज्य है जहां कोरोना मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है और यहां ऑक्सीजन की सप्लाई भी ना मात्र के बराबर है।

इस कमी को देखते हुए ओडिसा की नवीन पटनायक सरकार ने ऑक्सीजन देने के वादा किया था जिसे वो निभा रहे है। आज इसी के तहत ओडिशा से लगभग 1676 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन के साथ कुल 90 टैंकर ओडिशा समें रवाना हो चुके है। जो जरूरतमंत राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाई करेंगे।
बता दें कि इससे पहले भी 25 अप्रैल को ओडिशा सरकार ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अन्य जरूरतमंद राज्यों के लिये पुलिस के सुरक्षा घेरे में करीब 510 मीट्रिक टन चिकित्सीय ऑक्सीजन के साथ कम से कम 29 टैंकर दिए थे।

Exit mobile version