Site icon Samagra Bharat News website

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 51 ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में संविदा कर्मचारियों की अस्थायी भर्ती को दी मंजूरी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अप्रैल। देश भर कोरोना के बढते मामलें दिन प्रतिदिन भयावह होते जा रहें है ऐसे में आमजन के अलावा देश के भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों का इलाज एक बड़ी चुनौति बनी हुई है। जिसे देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यानि मंगलवार को देश के भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को राहत देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है।रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कोरोना काल में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की देखभाल में मदद के लिए 51 ECHS (भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) पॉलीक्लिनिक्स में अतिरिक्त संविदा कर्मचारियों की अस्थायी भर्ती को मंजूरी दे दी है।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा कोविड-19 संकट से निपटने के लिए देश भर के भीड़-भाड़ वाले 51 पूर्व सैन्यकर्मी अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) पॉलीक्लिनिक में अधिकृत कर्मचारियों के अतिरिक्त अनुबंध कर्मचारियों की अस्थायी भर्ती को मंजूरी दे दी है। इन ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के लिए एक-एक चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, वाहन चालक और चौकीदार सहित अनुबंध कर्मचारियों को तीन महीने की अवधि के लिए सामान्य कामकाज के घंटों के इतर रात में काम करने के लिए स्टेशन मुख्यालय के माध्यम से काम पर रखा जाएगा।

ये क्लीनिक इन शहरों में हैं: लखनऊ, दिल्ली कैंट (बीएचडीसी), बैंगलुरु (शहरी), देहरादून, कोटपूतली, अमृतसर, मेरठ, चंडीगढ़, जम्मू, नई दिल्ली (लोधी रोड), सिकंदराबाद, आगरा, अंबाला, ग्रेटर नोएडा, गुरदासपुर, पुणे, त्रिवेंद्रम, जालंधर, कानपुर, गुड़गांव, गुड़गांव (सोहना रोड), होशियारपुर, मोहाली, चंडीमंदिर, इलाहाबाद, गाजियाबाद (हिंडन), पठानकोट, जोधपुर, लुधियाना, रोपड़, तरणतारन/पट्टी, कोलकाता, दानापुर (पटना), खड़की (पुणे), पालमपुर, बरेली, कोल्हापुर, योल, दक्षिण पुणे(लोहागांव), विशाखापत्तनम, जयपुर, गुंटूर, बैरकपुर, चेन्नई, गोरखपुर, पटियाला, नोएडा, भोपाल, कोच्चि, वेल्लोर और रांची।

बता दें कि रक्षामंत्री के इस फैसले के बाद इन शहरों में पूर्व सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों के लिए रात के घंटों के दौरान भी तत्काल चिकित्सा  उपलब्ध होगी। इस मंजूरी की वैधता 15 अगस्त, 2021 तक है।

Exit mobile version