Site icon Samagra Bharat News website

बीते 24 घंटे में कोरोना के 3.20 लाख नए केस, एक दिन में 2764 लोगों ने तोड़ा दम

Sumitra Bhavan near Gandhi Chowk and its adjoining area has been made a maintenance zone. The order has been issued today by District Magistrate Dr. Ashish Shrivastava. A large number of corona were found infected in Sumitra Bhavan, as a result of which the area was declared as a Containment Zone. The movement of people living inside the Containment Zone has been completely banned under the Kovid Protocol.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अप्रैल। बीते हफ्ते से भारत में हर दिन कोरोना के 3 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे लेकिन अब मामलों में कुछ कमी दिखी है। जानकारी के मुताबिक देश में सोमवार को कोरोना वायरस के 3 लाख 20 हजार 435 नए मामले आए हैं। वहीं इस दौरान 2764 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा।

भारत में अब कोरोना से कुल मौतों की संख्या 1 लाख 97 हजार 880 पहुंच गई है। वहीं, देश में अभी कोरोना वायरस के 28 लाख 82 हजार 513 ऐक्टिव मामले हैं।

कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 82.6 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,42,96,640 हो गई है जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.13 प्रतिशत रह गई है।

Exit mobile version