समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अप्रैल। खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू ने कोविड मरीजों के क्लैम देने में बीमा कंपनियों की मनमानी; एम्स की गाईड लाइन की आड़ लेने पर वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा।

मालू ने वित्त मंत्री से मांग की, कि बीमा कंपनियों को निर्देशित करें कि वे मनमाने ढंग से काम न करे और मानवीय, व्यवहारिक पहलू को ध्यान में रखे।
यदि बिलों में कोई मनमानी कीमत ली गई है तो उस अस्पताल पर जिला प्रशासन से कार्रवाई करवाए।बीमा कम्पनियाँ ऐसे प्रकरणों पर धारकों के हित में प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई के लिए लिखे,और राशि वापस दिलवाएं, क्योंकि जो गलत है वह हर जगह गलत है।ऐसे अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं।