Site icon Samagra Bharat News website

कोविड काल में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल, सुप्रीम कोर्ट में बनेगा 60 बेड वाला कोविड सेंटर

There are many problems in the country during the Corona Mahamari. Some beds are not available anywhere due to lack of oxygen.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अप्रैल। कोरोना महामरी के दौरान देश में कई तरह की समस्याएं आ रही है । कही बेड नही उपलब्ध को कही ऑक्सीजन की कमी। इस बार देश की हालत खराब होते देख सुप्रीम कोर्ट ने भी एक बड़ी पहल की है। इस बार सुप्रीम कोर्ट में 8 मई से 28 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट में इस दौरान 60 बेड का कोविड सेंटर बनेगा। CJI ने कोविड सेंटर बनाने के लिए उचित जगह उपलब्ध कराने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

कोरोना के बढ़ते ग्राफ और अस्पतालों में ऑक्सीजन के साथ दवाओं की किल्लत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने केंद्र से पूछा है कि उनके पास कोविड-19 से निपटने के लिए क्या नेशनल प्लान है। कोर्ट ने हरीश साल्वे को एमिकस क्यूरी भी नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट ने चार अहम मुद्दों पर केंद्र सरकार से नेशनल प्लान भी मांगा है।

Exit mobile version