Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, जाने क्या है मामला

BJP leader Kapil Mishra filed an FIR against CM Arvind Kejriwal today i.e. on Wednesday. In which Kapil Mishra has termed the deaths due to corona in Delhi as criminal, for this CM Kejriwal has been responsible.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अप्रैल। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आज यानि बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
जिसमें कपिल मिश्रा ने दिल्ली में कोरोना के कारण हुई मौतो को अपराधिक करार देते हुए इसके लिए सीएम केजरीवाल को जिम्मेंदार बताया है।
आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कपिल मिश्रा अपनी शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री की आपराधिक लापरवाही के कारण ही दिल्ली में सैकड़ों लोगों की जान गई।

कपिल मिश्रा ने यह शिकायत दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को मेल की है। साथ ही इन तीन विंदुओं पर जांच करने का आग्रह भी किया है-

1- लापरवाही से हुई मौतें

2- विज्ञापन में भ्रष्टाचार

3- पीड़ितों को मुआवजा
कपिल मिश्रा ने कहा है कि दिल्ली के सीएम की लापरवाही के चलते पूरे शहर के अस्पतालों में सैकड़ों जानें गईं। उन्होंने केजरीवाल पर ये भी आरोप लगाया है कि जयपुर गोल्डन जैसे अस्पताल जिन्हें ऑक्सीजन की सख्त जरूरत थी उन्हें ऑक्सीजन न देकर उसे डायवर्ट कर दिया गया जो आपराधिक लापरवाही है।

कपिल मिश्रा ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि आईनॉक्स और जयपुर गोल्डन अस्पताल, बत्रा अस्पताल और गंगाराम आदि द्वारा हाईकोर्ट में दिए स्टेटमेंट से यह साबित हो होता है कि ऑक्सीजन की सप्लाई दिल्ली सरकार के गलत आदेशों और आपराधिक लापरवाही की वजह से बाधित हुई।

Exit mobile version