Site icon Samagra Bharat News website

मात्र एक रन से हारी दिल्‍ली कैपिटल्‍स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मिली जीत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अप्रैल। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरकी टीम ने एक बार फिर प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। अब 6 में से 5 मैच जीतकर उसके पास 10 अंक हो गए हैं। इससे पहले रविवार को उसके चेन्नई के खिलाफ सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उसे अंकतालिका में पहला स्थान भी छोड़ना पड़ा था। एबी डीविलियर्स की 42 गेंदों पर 75 रनों की पारी दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान रिषभ पंत और शिमरोन हेटमायर के अर्धशतकों पर भारी पड़ी. रिषभ पंत की दिल्‍ली कैपिटल्‍स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से एक रन से हार झेलनी पड़ी। आखिरी ओवर में दिल्‍ली को 14 रन की जरूरत थी रिषभ पंत ने अंतिम दो गेंदो पर चौका भी लगाया, लेकिन फिर भी हार का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version