Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना संक्रमित कवि कुंवर बेचैन जी का निधन..

The famous poet Kunwar Bechain Singh has passed away. He had become corona infected. Apart from him, wife Santosh Kunwar

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29अप्रैल। मशहूर कवि कुंवर बेचैन सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनके अलावा पत्नी संतोष कुंवर भी कोरोना संक्रमित थीं। पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही दोनों दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित सूर्या अस्पताल में एडमिट थे।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही डॉ कुंवर बेचैन रहते हैं। कोसमोस अस्पताल में एडमिट थे लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था और उन्हें वेंटिलेटर बेड नहीं मिल पा रहा था। इस पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया था जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने मदद की थी और उन्हें कैलाश अस्पताल में वेंटिलेटर मिल पाया था। कुंवर बेचैन की पत्नी अब भी सूर्या अस्पताल में भी भर्ती हैं।

कवि कुंवर बेचैन के निधन की जानकारी खुद कुमार विश्वास ने दी है। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना से चल रहे युद्धक्षेत्र में भीषण दुःखद समाचार मिला है। मेरे कक्षा-गुरु, मेरे शोध आचार्य, मेरे चाचाजी, हिंदी गीत के राजकुमार, अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुँअर बेचैन ने अभी कुछ मिनट पहले ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया। कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया।’

Exit mobile version